अमृतपुर विधानसभा में सपा का बड़ा चेहरा, मनोज मिश्रा की राजनीतिक सक्रियता तेज, टिकट के लिए दावेदारी मजबूत

फर्रुखाबाद की 193-अमृतपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने लोगों से जुड़ने की अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। वे गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नीतियों को हर घर तक पहुंचा रहे हैं, जिससे इलाके में उनका जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और वे एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 June 2026, 8:55 AM IST
google-preferred

Farrukhabad: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने 193 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर वह लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं। आम जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता को देखते हुए उन्हें विधानसभा क्षेत्र का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

गांव-गांव जाकर सुन रहे लोगों की समस्याएं

मनोज मिश्रा लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में भी वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Farrukhabad News: चोरी की नई वारदात, दुल्हन के जेवर समेत लाखों की चोरी, सुबह खुला राज

सभी वर्गों में बढ़ रहा जनाधार

ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ देखने को मिल रही है। सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों एवं जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते क्षेत्र में उनका जनाधार लगातार बढ़ रहा है। अमृतपुर विधानसभा की जनता उन्हें सम्मान और स्नेह दे रही है तथा बड़ी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं।

सपा को मिल सकती है मजबूती

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मनोज मिश्रा की सक्रियता और जनता के बीच उनकी मजबूत उपस्थिति आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती प्रदान कर सकती है। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि जो नेता हर समय उनके बीच मौजूद रहता है, वही उनकी पहली पसंद बनता है और मनोज मिश्रा इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

Location :  Farrukhabad

Published :  22 June 2026, 8:55 AM IST

Advertisement