सांसद पप्पू यादव की PC में बड़ा बवाल; भीड़ के बीच हमले की कोशिश; पप्पू बोले- हमलावर मुझे चाकू लेकर मारने आया

राजधानी दिल्ली में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक भारी हंगामा हो गया। प्रेस वार्ता में भीड़ के बीच एक शख्स ने उन पर हमला करने का प्रयास किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 August 2026, 8:42 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली में सांसद पूप्पू यादव की प्रेस वार्ता में रविवार शाम को बड़ा बवाल देखने को मिला। यहां भरी प्रेस कॉंफ्रेंस में एक शख्स ने उन पर हमले की कोशिश की और कथित तौर पर जूता उछालकर उनको निशाना बनाने की कोशिश की गई। प्रेस कॉंफ्रेंस के बीच हुए इस हमले को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि हमलावर मुझे चाकू लेकर मारने आया था।

यह घटना सांसद पूप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास की है, जहां वो एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। यह प्रेस वार्ता गत दिनों संसद में साधु के भेष में पप्पू यादव द्वारा दान मांगने और इसको लेकर हो रही राजनीति को लेकर की जा रही थी।

ये भी पढ़ें - सपा सांसद डिंपल यादव ने उठाई किसानों की आवाज, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे मुआवजे पर प्रशासन हुआ सक्रिय

भरी पीसी में हमले की कोशिश

प्रेस वार्ता के बीच एक शख्स ने सांसद पूप्पू यादव से पूछा कि भगवान राम की मूर्ति को आप संसद में अवधेश प्रताप सिंह के पैरों में रख रहे हैं। यह कहां का सम्मान है? इस पर पूप्पू यादव ने पूछा कि आप कौन है। इसको लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई और पूप्पू यादव पर कथित तौर पर भरी पीसी में हमले की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें - गाजीपुर में बड़ा खुलासा! सांसद अफजाल अंसारी पर फिर FIR, गायब हुई हथियारों की फाइलों ने बढ़ाई मुश्किलें

हालांकि प्रेस कॉंफ्रेंस में मौजूद लोगों ने सांसद पूप्पू यादव पर हमले करने वाले को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। भीड़ हमलावर को दबोचकर मारने के आतुर दिखी लेकिन इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मी हमलावर को वहां से बचाते हुए बाहर ले गया। इस बीच हमलावर पप्पू यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते रहा।

Location :  New Delhi

Published :  2 August 2026, 7:00 PM IST