बीजेपी का झंडा उतारा, निर्दलीय नामांकन किया; अब संजयन त्रिपाठी ने थामी सपा की साइकिल, अखिलेश ने दिया टिकट

यूपी विधान परिषद चुनाव से पहले गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर सियासी समीकरण बदल गया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज डॉ. संजयन त्रिपाठी ने सपा का दामन थाम लिया। इसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले ही संजयन ने भाजपा का झंडा हटाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 October 2026, 2:32 PM IST

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जहां राजनीतिक दल और नेता अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुएं है, वहीं भाजपा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोरखपुर में भाजपा के बड़े चेहरों में शामिल संजयन त्रिपाठी ने पार्टी छोड़ दी है। संजयन त्रिपाठी ने साइकिल पर सवार होने का फैसला लिया है। उन्होंने चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि संजयन भाजपा से नाराज चल रहे थे और एमएलसी का टिकट न मिलने के लिये कारण उनका पार्टी से मतभेद भी चल रहा था। माना जा रहा है कि एमएलसी टिकट न मिलने से नाराज होने पर ही संजयन भाजपा को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया।

टिकट कटने के बाद भाजपा से खुली बगावत

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार डॉ. संजयन त्रिपाठी उस समय नाराज हो गए थे, जब पार्टी ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद संजयन ने सार्वजनिक रूप से पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने अपनी कार से भाजपा का झंडा उतार दिया और कार्यकर्ताओं के सामने भावुक भी हुए। उस समय उन्होंने पहले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

आग की लपटों में स्वाहा हुआ 8 लाख का सामान, जल गया उधारी का रजिस्टर: गोरखपुर के सिकरीगंज में कृषि सेवा केंद्र में भीषण अग्निकांड

पहले निर्दलीय लड़ने का किया था ऐलान

भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद संजयन त्रिपाठी ने कहा था कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके बाद उन्होंने नामांकन भी दाखिल किया था। 2 अक्टूबर की रिपोर्टों में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब 3 अक्टूबर को उनका राजनीतिक रुख बदल गया है। उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और अखिलेश यादव की पार्टी ने उन्हें अपना आधिकारिक उम्मीदवार बना दिया।

सपा ने बदला अपना प्रत्याशी

संजयन त्रिपाठी के सपा में शामिल होने के साथ ही पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर अपना उम्मीदवार भी बदल दिया। पहले यहां कमलेश यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। अब उनकी जगह संजयन त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। इस बदलाव के साथ मुकाबला भी दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने इस सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने भाजपा से आए संजयन त्रिपाठी पर दांव लगाया है।

शादी का वादा, फिर लगा गंभीर आरोप; गोरखपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक गिरफ्तार

23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इस सीट से मौजूदा विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होना है। इसके पहले होने वाले चुनाव में भाजपा और सपा दोनों ने अपने प्रत्याशियों में बदलाव और बगावत के बीच चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 October 2026, 2:32 PM IST