
शोकाकुल परिवारों से मिले पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल (Img: Dynamite News)
Siswa: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और सिसवा विधानसभा क्षेत्र 317 से प्रत्याशी रहे सुशील टिबड़ेवाल ने क्षेत्र में तीन परिवारों के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। उन्होंने दिवंगत इंदल भारती के परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने अरुण राजभर के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया। वहीं, सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महातम यादव की पत्नी के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सिसवा विधानसभा क्षेत्र 317 के कोहड़वाल गांव के टोला सिसवाडीह निवासी इंदल भारती की कुछ दिन पहले घर में फंदा लगाने से मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख में सहभागिता की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना पर दुख जताया और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में 36,039 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, चंपत राय समेत तीन को बनाया गया गवाह
इसके बाद, कोहड़वाल गांव के सिसवाडीह टोले में अरुण राजभर के निधन की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, अरुण राजभर का शव उनके घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पूर्व मंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत के निधन पर दुख जताया। परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
ये भी पढ़ें- महिला ने नहाते हुए झांकने से रोका तो भड़क गए युवक! बचाने आए बेटे को भी पीटा, पांच के खिलाफ FIR दर्ज
बता दें कि इस दौरान, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के साथ जिला महासचिव समसुद्दीन अली सिद्दकी, लोहरौली प्रधान कमलेश कुमार गौड़, पिपरिया प्रधान अफजुल्लाह, अमरनाथ शर्मा, हृदेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय, अधिवक्ता विजय तिवारी, तैयब अंसारी, दिनेश यादव, दुर्गेश यादव, हीरालाल जख्मी, रुपेश यादव और सदानंद यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 24 September 2026, 11:29 AM IST