
कांग्रेस नेता गोविंद मिश्रा के घर दो दिनों से पुलिस का पहरा (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए कांग्रेस नेता एवं युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा को हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा सामने आया है। गोविंद मिश्रा के मुताबिक, नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित उनके आवास पर पिछले दो दिनों से पुलिस का पहरा है और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।
गोविंद मिश्रा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया है, न ही कोई लिखित आदेश दिखाया गया है। इसके बावजूद सादे ड्रेस में पुलिस उनके घर पर मौजूद है और उनकी आवाजाही पर रोक लगाई गई है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में सीजेपी और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए उन्हें घर में ही रोककर रखा गया है।
कांग्रेस नेता ने इस कार्रवाई को वोट चोरी के खिलाफ उठाई जा रही आवाज को दबाने की कोशिश बताया। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस का पहरा लगाया गया है। गोविंद मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के दबाव से उनकी आवाज दबने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा, “सरकार जितना दबाएगी, हमारी आवाज उतनी ही बुलंद होगी। गोविंद मिश्रा के इस दावे के बाद पुलिस की कार्रवाई और उसके आधार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
Location : Maharajganj
Published : 12 October 2026, 5:52 PM IST
Topics : Congress leader Govind Mishra House Arrest Claim Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Vote Chori Protest