सीढ़ियों पर धक्का दिया, मैं गिर पड़ा! डेरेक ओ’ब्रायन ने कोलकाता पुलिस पर लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन कैमक स्ट्रीट स्थित दफ्तर से अवैध होर्डिंग हटाने के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस के समन पर अपना बयान दर्ज कराते हुए उन्होंने इस कार्रवाई को बीजेपी के इशारे पर की गई राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 September 2026, 11:29 AM IST
google-preferred

Kolkata: TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन बुधवार को कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए। वे पार्टी के कैमक स्ट्रीट ऑफिस से जुड़े विवाद के मामले में अपना बयान दर्ज कराने आए थे। इससे पहले, पुलिस के नोटिस के बावजूद वे पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे। उन्होंने समन की वैधता पर सवाल उठाते हुए और समय मांगा था।

कैमक स्ट्रीट ऑफिस में झड़प

यह घटना 27 अगस्त, 2024 की है, जब कोलकाता नगर निगम (KMC) और पुलिस की टीमें कैमक स्ट्रीट पर अभिषेक बनर्जी के ऑफिस से कथित तौर पर अवैध होर्डिंग और साइनबोर्ड हटाने पहुंची थीं। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस टीम और वहां मौजूद TMC नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और हाथापाई हुई।

यह भी पढ़ें - बगावत का ऐसा बवंडर! TMC और शिवसेना के 26 बागी सांसदों की सांसें अटकीं, स्पीकर के एक नोटिस से हिल गई सियासत

डेरेक समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR

घटना के बाद, कोलकाता पुलिस और KMC की शिकायतों के आधार पर तीन FIR दर्ज की गईं। इन FIR में डेरेक ओ'ब्रायन, अभिषेक बनर्जी, हुमायूं कबीर और वैश्वानर चटर्जी समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इन पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप हैं।

पहले पेश होने से इनकार

पुलिस ने डेरेक ओ'ब्रायन को 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने पुलिस को पत्र लिखकर समन की कानूनी वैधता पर सवाल उठाए और जवाब देने के लिए सात दिन का समय मांगा। इसके बाद, पुलिस ने उन्हें एक नया नोटिस जारी किया।

पुलिस की कार्रवाई को 'राजनीतिक बदले की भावना' बताया

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए डेरेक ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 22 साल के सार्वजनिक जीवन में ऐसा व्यवहार कभी नहीं देखा। उन्होंने दावा किया कि सीढ़ियों पर उन्हें धक्का दिया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई जिससे वे गिर पड़े।

यह भी पढ़ें - TMC Fund Crisis: टीएमसी के बैंक खातों पर लटकी तलवार, कलकत्ता हाईकोर्ट में फ्रीज फंड मामले पर आज होगी सुनवाई

उन्होंने इस पूरी घटना को BJP के इशारे पर की गई 'राजनीतिक बदले की भावना' का नतीजा बताया। इस बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Location :  Kolkata

Published :  2 September 2026, 11:29 AM IST

Advertisement