ईरान-इजरायल जंग को लेकर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, TMC ने किया बॉयकॉट

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक व्यापार पर इसके असर को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में भारत की रणनीति, सुरक्षा और आर्थिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 March 2026, 4:58 PM IST

New Delhi: वेस्ट एशिया में बढ़ते संकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वैश्विक हालात को देखते हुए केंद्र सरकार अब पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसका सीधा असर भारत की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

बैठक में शामिल होंगे बड़े नेता

इस हाई लेवल बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई वरिष्ठ मंत्री और नेता शामिल होंगे। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेताओं को वेस्ट एशिया के मौजूदा हालात और तेजी से बदल रही परिस्थितियों पर विस्तार से जानकारी देंगे। सरकार की कोशिश है कि सभी राजनीतिक दलों को भरोसे में लेकर एक साझा रणनीति तैयार की जाए लेकिन ईरान-इजराइल तनाव के बीच TMC ने दूरी बना ली है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बना चिंता का केंद्र

दरअसल, वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और इसका असर दुनिया भर के व्यापारिक रास्तों पर साफ दिखने लगा है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य, जो तेल सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम है। वहां हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की कथित मौत के बाद हालात और बिगड़ गए। इसके बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े ठिकानों पर जवाबी हमले किए, जिससे पूरे इलाके में अस्थिरता बढ़ गई है।

दिल्ली में 1:40 बजे धमाका? विधानसभा पर खतरे की गूंज! जानें क्यों तमिलनाडु तक मचा हड़कंप

पीएम मोदी ने दिए निर्देश

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संकट को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे हालात में सभी एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा ताकि देश पर किसी भी तरह का नकारात्मक असर कम किया जा सके।

भारत की रणनीति पर होगी चर्चा

आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में भारत की रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा तैयारियों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वैश्विक संकट के इस दौर में भारत पूरी तरह तैयार रहे और किसी भी स्थिति का सामना मजबूती से कर सके।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 March 2026, 4:58 PM IST