सिकंदरा सीट पर टिकट की दावेदारी और सियासत तेज! सपा नेता संतोष त्रिपाठी बोले- अहंकार नहीं, जनता के मुद्दों पर हो बात

योगी आदित्यनाथ की अखिलेश यादव को अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती पर सपा नेता संतोष त्रिपाठी ने क्या कहा? जानिए वोट कटौती और चुनाव आयोग को लेकर उनका रुख।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 12 October 2026, 5:46 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के कस्बा झींझक निवासी समाजवादी पार्टी के नेता संतोष त्रिपाठी इन दिनों सिकंदरा विधानसभा सीट से सपा के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहने वाले संतोष त्रिपाठी ने राजनीतिक मुद्दों को लेकर डाइनामाइट न्यूज से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या आकर उनके सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अयोध्या की मर्यादा और आदर्शों का दिया हवाला

सपा नेता संतोष त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन धरती है। वहां किसी भी तरह की बात राजनीतिक अहंकार से नहीं होनी चाहिए। अयोध्या मर्यादा, त्याग और आदर्श की धरती है। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक मुकाबला हो तो वह विचारों और नीतियों का होना चाहिए। ऐसी नीतियों पर मुकाबला होना चाहिए, जो जनता के हित में हों और लोगों के लिए कल्याणकारी साबित हों।

हत्या या आत्महत्या? कानपुर देहात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, फॉरेंसिक जांच से खुलेगा मौत का राज

अखिलेश यादव की राजनीति पर कही यह बात

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाईचारे, सामाजिक समानता और सौहार्द की बात करते हैं। अखिलेश यादव जनता के हित को ध्यान में रखकर सोच-विचार के बाद राजनीतिक निर्णय लेते हैं और आगे भी जो निर्णय लेंगे, वह जनता के लिए हितकारी होगा।

वोट कटौती पर जताई चिंता

वहीं, चुनावी प्रक्रिया और वोटों में कथित कटौती को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर संतोष त्रिपाठी ने कहा कि कुछ वोट गलत तरीके से काटे जाने की बात सामने आई है और न्यायालय ने भी इस मामले को माना है। उन्होंने कहा कि जनता अपने मताधिकार के जरिए सरकार चुनती है। यदि किसी व्यक्ति का वोट गलत तरीके से काट दिया जाता है तो उसके अधिकार का हनन होता है।

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहे दंपती को ट्रेन ने रौंदा, मौके पर ही मौत

मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग

संतोष त्रिपाठी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के अधिकार प्रभावित हुए हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  12 October 2026, 5:46 PM IST

Advertisement