India News Today

Download App
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयराजनीतिअंतर्राष्ट्रीयब्यूरोक्रेसीउत्तराखंडपंजाब एंड हरियाणाक्राइमखेलबिजनेसजॉब्स & एजुकेशनटेक & साइंस
अन्य
  • वास्तु और धर्म
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो न्यूज़
  • वेब स्टोरीज
  • वायरल
English
  • हिंदी
  • English
  • युवा डाइनामाइट
  • हिंदी न्यूज़
  • राजनीति
  • हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती! जानें जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने क्या कदम उठाया

हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती! जानें जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने क्या कदम उठाया

रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने अब जनसमर्थन जुटाने की मुहिम तेज कर दी है। बहेड़ी में शुरू हुए हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 July 2026, 7:37 PM IST
हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती! जानें जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने क्या कदम उठाया

अभियान में शामिल हुए बहेड़ी विधायक अता उर रहमान (Img: Dynamite News)

Bareilly: रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में अब छात्रों ने जनसमर्थन जुटाने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में बहेड़ी में समाजवादी छात्र सभा की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में यह अभियान शुरू किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस कार्रवाई का असर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य पर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को इस मुद्दे से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में चला अभियान

सोमवार को बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और यूनिवर्सिटी से जुड़ी कार्रवाई के विरोध में अपने हस्ताक्षर किए।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिनाश मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में बहेड़ी विधायक अता उर रहमान भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों के बीच पहुंचकर अभियान में भाग लिया और इसे शिक्षा संस्थानों के संरक्षण से जुड़ा मुद्दा बताया।

ये भी पढ़ें- अमेठी में दलित किशोरी का धर्मांतरण, आरोपी चार सालों से कर रहा था शोषण; अब लेकर हुआ फरार

छात्रों ने उठाई भविष्य की चिंता

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक संस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर जनमत तैयार करने का प्रयास है। उनका कहना है कि किसी भी शिक्षण संस्थान से जुड़े हजारों छात्रों और कर्मचारियों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों की राय जुटाई जा रही है और एकत्र किए गए हस्ताक्षरों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की जाएगी।

30 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

हस्ताक्षर अभियान को फिलहाल 30 जुलाई तक चलाने की योजना है। आयोजकों के अनुसार इसे जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों तक भी ले जाने की तैयारी है। अभियान में लगातार छात्रों की भागीदारी बढ़ रही है और समर्थक इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का माध्यम बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कोल्हुई: शराब की दुकान पर नियमों की अनदेखी, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में

बहेड़ी विधायक अता उर रहमान ने कहा कि तालीमी इदारों को बचाने के लिए यह एक लोकतांत्रिक मुहिम है। उन्होंने छात्रों से जुड़ी समस्याओं को सामने रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर जोर दिया। इस मौके पर बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां सहित समाजवादी पार्टी और समाजवादी छात्र सभा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि अभियान के जरिए जुटाए गए समर्थन को आगे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Location :  Bareilly

Published :  22 July 2026, 7:35 PM IST

Topics :  bareilly news johar University Signature campaign Students protest UP News

Follow Dynamite News WhatsApp Channel

Latest News

बड़ी खबर: छात्र प्रदर्शनों के बीच केंद्र ने किया बड़ा नौकरशाही फेरबदल, शिक्षा मंत्रालय से हटाये गये विनीत जोशी

Video: हम नौकरी मांगने आए हैं, राजनीति करने नहीं… युवाओं के आंदोलन में उठे बड़े सवाल

एक पल में नदी में समा गए बुजुर्ग! सरयू के तेज बहाव में फिसला पैर, देर शाम तक तलाश जारी

बलरामपुर जिला न्यायालय में रेलवे का पक्ष रखेंगे अधिवक्ता मोहित कुमार, रेलवे प्रशासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो! पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सोनभद्र में सड़कों पर उतरे सपाई

एक पल की लापरवाही से परिवार सदमे में: बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों की चली गई जान

Follow Us On
About Us Contact Us Advertise With Us Disclaimer Our Team Board of Advisors Terms & Conditions Privacy Policy
Network
  • Dynamite News
  • Yuva Dynamite
Copyright © 2026 Dynamite News All rights reserved.