भाजपा की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ टीम! नई जिला कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे मिली ताजपोशी और किसकी कटी टिकट

हाथरस में भाजपा ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नई टीम का ऐलान किया। बृजेश सिंह चौहान समेत आठ नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 August 2026, 7:40 PM IST

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भारतीय जनता पार्टी ने हाथरस में अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने नई टीम का ऐलान किया। कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कुछ पुराने पदाधिकारियों को इस बार कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है। जिला महामंत्री का एक पद अभी रिक्त रखा गया है।

आठ नेताओं को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में बृजेश सिंह चौहान, संध्या आर्य, संजय सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, मुकेश चौहान और रजत चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजेश सिंह और राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, महामंत्री का एक पद फिलहाल रिक्त है। जिला मंत्री के पद पर पिंकी पल्हावत, विष्णु बघेल, विपिन लवानिया, विपुल लुहाड़िया, अनुराग अग्निहोत्री, पवन रावत, योगेंद्र राजपूत और योगेश परमार को जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन के वित्तीय कामकाज के लिए गिरीश मोहन गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जितेंद्र कुमार प्रधान और विशाल गुप्ता को जिला सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

Hathras: हाथरस में दबंगों की करतूत से शर्मसार हुई मानवता, सरेआम युवक के साथ घिनौनी हरकत

कार्यालय, मीडिया और सोशल मीडिया टीम भी तय

कार्यालय संगठन की जिम्मेदारी नीलेश कुमार सिंह को जिला कार्यालय मंत्री के रूप में दी गई है। गजेंद्र सिंह राणा और जितेंद्र वार्ष्णेय प्रधान जिला कार्यालय सह मंत्री बनाए गए हैं।

मीडिया और सोशल मीडिया को भी नई कार्यकारिणी में प्रमुखता दी गई है। सुनील वर्मा एडवोकेट को जिला मीडिया प्रभारी, जबकि नरेश प्रधान और शेखर कुशवाहा को जिला मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। ऐशियाड कुलश्रेष्ठ को जिला सोशल मीडिया संयोजक तथा रवि कुशवाहा और प्रवीण कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आईटी संगठन के लिए रॉकी चौहान को जिला आईटी संयोजक बनाया गया है। शिवम कुलश्रेष्ठ और विवेक वार्ष्णेय को जिला सह आईटी संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा की नई कार्यकारिणी

संगठन विस्तार के साथ चुनावी तैयारियों पर भी नजर

प्रेम सिंह कुशवाहा को नवंबर 2025 में हाथरस भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय उनके पिछड़ा वर्ग से आने को भी संगठन में सामाजिक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया था।

राजनीतिक तौर पर हाथरस भाजपा के लिए महत्वपूर्ण जिला है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अनूप प्रधान वाल्मीकि ने हाथरस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं, जिले की तीन विधानसभा सीटों में हाथरस और सिकंदराराऊ से भाजपा के विधायक हैं, जबकि सादाबाद सीट पर रालोद का प्रतिनिधित्व है।

ऐसे में नई जिला कार्यकारिणी के सामने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पकड़ बनाए रखने की चुनौती रहेगी।

Hathras: शहीद स्मारक पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

कुछ पुराने पदाधिकारियों को नहीं मिला स्थान

नई कार्यकारिणी में जहां कई पदाधिकारियों को पदोन्नति अथवा नई जिम्मेदारी मिली है, वहीं कुछ पुराने चेहरों को इस बार स्थान नहीं मिल पाया। इससे संगठन में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के साथ नई टीम को आगे बढ़ाने के भाजपा के प्रयास के संकेत मिलते हैं।

नई टीम में मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी जैसे मोर्चों को अलग-अलग जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी के संगठनात्मक और डिजिटल प्रचार तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिखाई देता है। अब नई कार्यकारिणी के सामने जिले के मंडल और बूथ स्तर के संगठन को सक्रिय करने के साथ पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

Location :  Hathras

Published :  19 August 2026, 7:40 PM IST