काव्य सम्मेलन में क्यों भड़के शिवपाल यादव? सपा कार्यकर्ताओं को दिया संयम बरतने का निर्देश

जसवंतनगर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति और भावनात्मक रचनाओं से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 June 2026, 7:45 PM IST

Etawah: धनगर जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में नगर स्थित एक मैरिज होम में विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में साहित्य, हास्य, व्यंग्य और राष्ट्रभक्ति की रचनाओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत

कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री संगीता पाल द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद देश के विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ के व्यंग्यकार रामनरेश पाल ने चुनावी माहौल और जनभावनाओं पर आधारित अपनी व्यंग्यात्मक प्रस्तुति “चुनाव सिर पर, वादे मुंह पर, इरादे पेट में, जनता चपेट में” सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी। उनकी रचना पर सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

Video: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी… सपा सांसद जितेंद्र दोहरे का आक्रोश

देशभक्ति और सामाजिक चेतना की कविताओं ने जीता दिल

कासगंज के डॉ. रामप्रकाश पाल ‘पैथिक’ ने बेटियों के महत्व पर आधारित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। मथुरा के रूपेश धनगर ने प्रेम और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित गीत सुनाकर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। लखीमपुर खीरी के पवन पाल ने राष्ट्रहित और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत रचना “पूछ मत राष्ट्रगीत हिट गीत गाया कि नहीं, ओढ़ चोला किसी का आया कि नहीं, एक ही मंत्र कहती रही नस्ल अब, सोना बाबू ने खाना खाया कि नहीं” प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Img: Dynamite News)

इटावा के कवि अर्जेंट सिंह ने सामाजिक विसंगतियों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित कविता सुनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर किया। टूंडला के दिलीप बघेल और फिरोजाबाद की गीतकार सौदामिनी ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को ऊंचाई दी। कार्यक्रम संयोजक एवं इटावा के गीतकार रवि पाल की रचनाओं ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिवपाल सिंह यादव ने कवियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने सभी आमंत्रित कवियों को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी तथा हेमंत पाल सिंह बघेल ने आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. बृजेश यादव, अनिल प्रताप सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू, राहुल गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर, जितेंद्र मोना यादव, रामवीर सिंह, सुरेंद्र धनगर, खन्ना यादव, नवीन धनगर, गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार धनगर ने किया।

बाढ़ से जंग की तैयारी, बिंदकी फार्म पर NDRF और SDRF का महामंथन, DM ने खुद परखीं तैयारियां

बेटी के खिलाफ कराई जा रही आपत्तिजनक पोस्ट

कवि सम्मेलन से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कराई जा रही हैं, जो अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध करते हैं तो कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने और पार्टी के निर्णय का इंतजार करने की अपील की।

Location :  Etawah

Published :  11 June 2026, 7:38 PM IST