हिंदी
डाक विभाग की नई पहल से मचा हड़कंप (Img: Dynamite News)
Deoghar: देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के बीच भारतीय डाक विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। अब बाबा बैद्यनाथ धाम का पवित्र प्रसाद घर बैठे प्राप्त किया जा सकेगा। यह सुविधा उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष राहत लेकर आई है जो उम्र, दूरी या स्वास्थ्य कारणों से देवघर नहीं पहुंच पाते।
डाक विभाग ने प्रसाद को दो श्रेणियों में उपलब्ध कराया है—₹251 और ₹501 का पैकेज। इसमें पेड़ा, कलावा, चूड़ा, इलायची दाना, सिंदूर, विभूति, बेलपत्र और बाबा बैद्यनाथ धाम का दिव्य चित्र शामिल रहेगा। इससे श्रद्धालुओं को घर बैठे मंदिर से जुड़ाव का अनुभव मिलेगा।
डाक विभाग के अनुसार यह सेवा पूरी तरह सरकारी निगरानी में होगी। श्रद्धालु इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर के जरिए भुगतान करेंगे और दो दिनों के भीतर प्रसाद स्पीड पोस्ट से भेज दिया जाएगा। लगभग एक सप्ताह में यह प्रसाद देशभर में पहुंच जाएगा।
पिछले वर्षों में ऑनलाइन प्रसाद और पूजा के नाम पर कई फर्जीवाड़े सामने आए हैं। ऐसे में डाक विभाग की यह पहल साइबर ठगी से बचाव के लिए भी अहम मानी जा रही है। विभाग का दावा है कि यह व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है।
महराजगंज में सरकारी आवास का टूटा ताला, वन अधिकारी के घर हुई चोरी से मचा हड़कंप
धार्मिक जानकारों का कहना है कि यह पहल सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि आस्था और तकनीक का संगम है। अब लाखों श्रद्धालु जो देवघर नहीं आ पाते, वे भी बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
Location : Deoghar
Published : 29 May 2026, 12:10 PM IST