
देहरादून की हॉट सीटों पर दावेदारों की भारी भीड़ (Img- Dynamite News)
Dehradun: जैसे-जैसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है, वैसे-वैसे पार्टियों की तैयारियां भी तेज होती जा रही है। सभी पार्टियां इस वक्त आगामी चुनाव को लेकर काफी व्यस्त है। ऐसे में भाजपा अंदर-अंदर ही एक चाल रही है, जिसकी भनक बाकि पार्टी को लग ही नहीं रही। भाजपा ने दून महानगर की पांच विधानसभा सीटों काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी के नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश करना आरंभ कर दिया है और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा कैंट विधानसभा सीट की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैंट विधानसभा सीट की टिकट के लिए 13 नेताओं के नाम सामने आए हैं। वहीं, धर्मपुर सीट पर केवल तीन नेताओं ने दावेदारी की है। इसके अलावा मसूरी, राजपुर रोड और रायपुर में भी कई नेता टिकट की दौड़ में शामिल हैं। पार्टी स्तर पर इन नामों को जुटाकर पैनल तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
देहरादून महानगर क्षेत्र के पांच विधानसभा सीटों में से कैंट विधानसभा सीट सबसे आगे है, क्योंकि इस सीट की टिकट के लिए दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस वक्त इस सीट पर सविता कपूर का कब्जा है और इनके अलावा कई अन्य लोगों ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, जोगेंद्र पुंडीर, विनय गोयल, राजेश सेठी, अमित कपूर, आदित्य चौहान, कुंवर जपेन्द्र सिंह, अर्चित डावर, अमिता सिंह, सचिन गुप्ता, सिद्धार्थ बंसल और मोहित शर्मा के नाम शामिल है।
उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में रातोंरात बड़ा उलटफेर, 10 IAS और 20 PCS अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी
मसूरी विधानसभा सीट के लिए पार्टी टिकट की दौड़ में मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल 'गामा', भाजपा नेता रवींद्र जुगरान, सुनीता विद्यार्थी और नगर निगम पार्षद भूपेंद्र कठैत के नाम शामिल हैं। शुक्रवार को पार्षद भूपेंद्र कठैत ने मसूरी से चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और पार्टी नेतृत्व को सौंपा। अब तक इस सीट के लिए पांच उम्मीदवार सामने आए हैं।
राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कई नाम सामने आए हैं। मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री खजान दास के अलावा, टिकट के लिए दावा पेश करने वालों में रवींद्र कटारिया, कुलदीप स्वेडिया, बबीता सहोत्रा, स्वराज विद्वान, मंजू कटारिया और रवींद्र वाल्मीकि शामिल हैं। इस सीट के लिए कुल सात नेता दावेदार के रूप में सामने आए हैं। अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लेगा।
धर्मपुर विधानसभा सीट के लिए, मौजूदा विधायक विनोद चमोली के साथ-साथ रतन सिंह चौहान और भूपेंद्र कंडारी ने पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, जिससे कुल दावेदारों की संख्या तीन हो गई है। वहीं रायपुर सीट के लिए मौजूदा विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' दावेदारों में शामिल हैं। उनके साथ कुलदीप बुटोला, कमली भट्ट, सीताराम भट्ट, राजकुमार पुरोहित, राजेश शर्मा, विनोद उनियाल और रणजीत भंडारी भी दौड़ में शामिल है।
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम
बीजेपी महानगर महासचिव बिजेंद्र थपलियाल के अनुसार, पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर रही है। इन बैठकों के दौरान पार्टी टिकट के इच्छुक नेताओं ने अपने नाम दर्ज कराए हैं और कुछ ने तो औपचारिक आवेदन भी जमा किए हैं। अब इन सभी दावेदारों के नामों का एक पैनल तैयार किया जाएगा और आने वाले दिनों में राज्य नेतृत्व के सामने पेश किया जाएगा।
Location : Dehradun
Published : 14 November 2026, 10:48 AM IST
Topics : Dehradun BJP Dehradun BJP Ticket Political News Uttarakhand Assembly Election Uttarakhand News