बड़ी खबर: तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को घर से किया गिरफ्तार; जानिये क्या है पूरा मामला

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 August 2026, 11:43 AM IST

Chennai: तमिलनाडु की सिसायत में मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। यहां विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके विवादित बयान को लेकर की गई है।

रैली में की गई टिप्पणी पर विवाद

उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर तंजावुर में एक रैली के दौरान ‘तृषा’ के नारों पर एक विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस विवादित बयान से राज्य का सियासी पारा बढ़ गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इसी मामले को लेकर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढ़ें - तमिलनाडु पुलिस महकमे में सबसे बड़ा फेरबदल, 56 IPS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला, यहां देखें पूरी सूची

उदयनिधि ने हाई कोर्ट का रुख किया

गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने दोपहर बाद उनकी याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है।

TVK ने शिकायत दर्ज कराई

मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK ने उदयनिधि के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तंजावुर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अन्नामलाई का अर्श से फर्श तक का सफर: क्या तमिलनाडु भाजपा में खत्म हो गया ‘सिंघम’ का दौर?

मामला महिला आयोग तक पहुंचा

TVK ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में भी शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि उदयनिधि की टिप्पणी महिलाओं के प्रति अपमानजनक थी। आयोग से मामले की जांच करने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस बीच उदयनिधि स्टालिन की अग्रिम जमानत पर कोर्ट के फैसले का इंतजार है।

Location :  Chennai

Published :  4 August 2026, 11:26 AM IST