
बांग्लादेश में BNP, NCP, जमात की रैलियां, बम धमाके(img:AI Generated)
Dhaka: शेख हसीना की 16 दिसंबर को देश वापसी के ऐलान ने राजनीतिक पार्टियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। शेख हसीना की वापसी से पहले तारिक रहमान की BNP, नाहिद इस्लाम की NCP और जमात-ए-इस्लामी अलग अलग जिलों में रैलियां निकाल रही हैं। हालांकि उनका कहना है कि 16 दिसंबर को 'बिजॉय दिवस' से पहले बांग्लादेश की आजादी का जश्न मनाने के लिए ये रैलियां निकाली जा रही हैं। लेकिन हकीकत बहुत अलग है। बांग्लादेश में अब अवामी लीग के कार्यकर्ता फिर से सड़कों पर उतर आए हैं ।
शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित देश वापसी के ऐलान ने राजनीतिक पार्टियों में डर पैदा कर रहा है। शेख हसीना की वापसी से पहले तारिक रहमान की BNP, नाहिद इस्लाम की NCP और जमात-ए-इस्लामी अलग अलग जिलों में रैलियां निकाल रही हैं। हालांकि उनका कहना है कि 16 दिसंबर को 'बिजॉय दिवस' से पहले बांग्लादेश की आजादी का जश्न मनाने के लिए ये रैलियां निकाली जा रही हैं। लेकिन हकीकत बहुत अलग है। बांग्लादेश में अब अवामी लीग के कार्यकर्ता फिर से सड़कों पर उतर आए हैं।
बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति क्या है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी ढाका में कलाबागन, वारी, काफ्रुल और धनमंडी थाना क्षेत्रों में अलग अलग जगहों पर देसी बम धमाके हुए हैं। शुक्रवार दोपहर के बाद देर रात के बीच ये देसी बम धमाके किए गये हैं। हालांकि इन धमाकों में किसी की जान नहीं गई है लेकिन इससे अंदाजा मिलता है कि अगर शेख हसीना को गिरफ्तार किया जाता है तो देश की स्थिति क्या हो सकती है।
बम धमाकों के अलावा बांग्लादेशी पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार रात नारायणगंज और राजधानी के मीरपुर इलाके में यात्री बनकर आए उपद्रवियों ने दो बसों में आग लगा दी। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दिरगंज के सनारपार के पास ढाका-चटगांव हाईवे पर रात करीब पौने 10 बजे चलती बस में दो लोगों ने आग लगा दी। इसके बाद आनन-फानन में बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। वहीं मीरपुर के कलशी इलाके में रात करीब 11 बजे दूसरी बस को आग के हवाले कर दिया गया।
शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने 27-28 नवंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान कर रखा है जिसका असर पूरे देश में देखा जा रहा है। तारिक रहमान सरकार ने अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए राजधानी ढाका समेत संवेदनशील इलाकों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 100 से ज्यादा प्लाटून तैनात किए हैं। वहीं अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने शेख हसीना के गृहजिले गोपालगंज में 'आजादी' के नारे लगाए हैं। सरकार ने गोपालगंज जिले में इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिया है, पानी, बिजली और जरूरी सामानों की सप्लाई भी रोक दी है।
बांग्लादेश में सियासी हलचल तेज(AI Generated img)
शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी, जमात-ए-इस्लामी और एनसीपी ने 16 दिसंबर से पहले अलग अलग रैलियों के कार्यक्रम तय किए हैं। देश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद जो बीएनपी के स्थायी समिति के भी सदस्य हैं उन्होंने कहा है कि बीएनपी की रैलियां 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेंगी। जमात-ए-इस्लामी ने 40 कार्यक्रमों का ऐलान किया है जबकि NCP 64 जिलों और 13 महानगरों में रैलियां और विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी। इनका मकसद शेख हसीना का विरोध करना है।
दूसरी तरफ शेख हसीना की वापसी की खबरों ने अवामी लीग के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह फूंक दिया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जिलों में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उनके गृहजिले गोपालगंज में कई देसी बम हमले हुए हैं। पुलिस की गाड़ियों, पुलिस बल, ग्रामीण बैंक की शाखाओं और बीएनपी सांसदों और नेताओं के घरों को जला दिए गये हैं।
बांग्लादेश में बदहाल होती स्थिति के बीच इंटरनेशनल ब्रांड्स ने अपने ऑर्डर वापस लेने शुरू कर दिए हैं। ज़ारा और H&M जैसे ब्रांड्स ने अपने ऑर्डर छीन लिए हैं। सिर्फ नवंबर के पहले हफ्ते में ही बांग्लादेश से 10 प्रतिशत ऑर्डर वापस ले लिए गये हैं। इन ऑर्डर्स को बांग्लादेश से लेकर भारत और दूसरे एशियाई देशों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे बांग्लादेश की गारमेंट इंडस्ट्री में और अस्थिरता मच गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन फैक्ट्रियों के मालिकों के हवाले से ऑर्डर छिनने की पुष्टि की है। 1 नवंबर से 18 नवंबर के बीच 254 मिलियन डॉलर के वापस लिए गये हैं जिनमें से ज्यादातर ऑर्डर भारत आए हैं।
Location : Dhaka
Published : 28 November 2026, 1:52 PM IST