BNP नेता तारिक रहमान की वापसी से पहले ढाका में दहशत: फ्लाईओवर से फेंका क्रूड बम, युवक की मौके पर मौत
ढाका के मोगबाजार में क्रूड बम धमाके में 21 वर्षीय सैफुल सियाम की मौत हो गई। यह घटना BNP नेता तारिक रहमान की संभावित वापसी से ठीक पहले हुई, जिससे राजधानी में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गईं। पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।