गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा की जीत, ध्रुव त्रिपाठी 276 वोटों से विजयी

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ध्रुव त्रिपाठी विजयी घोषित हुए। मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में पूरी हुई। जानिए प्रत्याशियों को मिले वोट और मतगणना से जुड़ी पूरी जानकारी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 October 2026, 5:12 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में करीब 35 घंटे तक चली मतगणना के बाद मुकाबले का नतीजा सामने आ गया है। भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव के खिलाफ 276 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी की ओर से परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के कारण आखिरी दौर तक मुकाबला दिलचस्प बना रहा।

27 अक्टूबर सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना

गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में 27 अक्टूबर की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी। मतों की गिनती लगातार जारी रही और करीब 35 घंटे बाद प्रक्रिया पूरी हुई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लंबी प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें हर दौर के परिणाम पर टिकी रहीं।

गोरखपुर MLC मतगणना: अंदर SSP कौस्तुभ तो बाहर CO कैंट ने संभाली कमान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

14 प्रत्याशियों के एलिमिनेशन के बाद बढ़ा रोमांच

मतगणना के दौरान कुल 14 प्रत्याशियों को एलिमिनेट किया गया। इसके बाद उनके मतपत्रों पर दर्ज द्वितीय वरीयता के मतों की गणना की गई। चुनाव प्रक्रिया के नियमानुसार इन मतों को संबंधित प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा गया। इसी वजह से शुरुआती बढ़त के बावजूद अंतिम परिणाम तक स्थिति में बदलाव की संभावना बनी रही। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के इस चुनाव में द्वितीय वरीयता के मत निर्णायक साबित हुए। ध्रुव कुमार त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव के बीच मुकाबला अंतिम चरणों तक जारी रहा।

पहले 901, फिर 880 मतों की बढ़त

मतगणना के एक चरण में ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त 901 मतों तक पहुंच गई थी। बाद के दौर में यह अंतर घटकर 880 मतों पर आ गया। इसके बाद द्वितीय वरीयता के मतों की गणना पर सभी की नजरें टिकी रहीं। अंतिम गणना के बाद ध्रुव त्रिपाठी की जीत का अंतर 276 मत बताया गया है।

गोरखपुर में भंडारे के दौरान बवाल! नाती को बचाने पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, लोहे की रॉड से सिर पर हमला

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

करीब 35 घंटे तक चली मतगणना पूरी होने के बाद ध्रुव त्रिपाठी की जीत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी की ओर से आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाने की औपचारिकता अभी बाकी है। अंतिम नतीजे की पुष्टि आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 October 2026, 5:08 PM IST