CM Siddaramaiah: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के CM पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान, जानिये कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। यहा पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 28 May 2026, 12:45 PM IST
google-preferred

Bangaluru: कर्नाटक से बड़ा राजनीतिक अपडेट सामने आया है। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में अपने इस्तीफे का ऐलान किया।

जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया ने मंत्रियों को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद इस्तीफे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। माना जा रहा है कि राज्यपाल के बेंगलुरु आने पर उनके इस्तीफे को औपचारिक रूप से मंजूरी मिल सकती है।

Karnataka Politics: कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया से सीएम पद छोड़ने को कहा?

यह भी जानकारी है कि डी के शिवकुमार कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

कैबिनेट मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस बड़े ऐलान के बाद डी के शिवकुमार सिद्धारमैया के पैर छूते और उनका आशीर्वाद लेते नजर आये। कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया दोपहर तीन बजे राजभवन जाएंगे। राज्यपाल के न होने के कारण वे राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राज्य के मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाकर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को दिल्ली में किसी पद की पेशकश हुई है या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है और यह फैसला हाईकमान पर निर्भर करेगा।

DK Shivkumar: 50-50 का फार्मूला, डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया को लेकर जानिये ये अपडेट

दूसरी ओर, विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार के नाम का अगले मुख्यमंत्री के रूप में ऐलान किया। उन्होंने सभी विधायकों से डीके का समर्थन करने की अपील की। सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

Location :  Bengaluru

Published :  28 May 2026, 11:13 AM IST

Related News

Advertisement