
सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन (Img: X)
Azamgarh: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने शहर के कुर्मी टोला स्थित अपने आवास पर 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी परिवार की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आलमबदी आजमी को उनकी सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में जन्मे आजमी ने इस्लामिया कॉलेज, गोरखपुर से इंटरमीडिएट और टेक्निकल इंस्टीट्यूट, गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। उन्होंने सार्वजनिक जीवन को समर्पित करते हुए लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा की।
Accident in Azamgarh: आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो छात्राओं को रौंदा, दोनों की मौत
आलमबदी आजमी ने 1996 से 2007 तक लगातार निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने कई चुनावों में जीत दर्ज की और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार में छह बच्चे हैं। हाल के महीनों में खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें अप्रैल 2026 में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
Azamgarh: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटकर खाई में गिरा ट्रक, देखिए कैसे की जा रही थी शराब तस्करी
आलमबदी आजमी के जनाजे की नमाज आज शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आलमबदी आजमी का जाना पार्टी और प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Location : Azamgarh
Published : 23 July 2026, 10:22 AM IST