
सपा प्रमुख ने प्रदर्शन करने वाले छाेत्रों से की मुलाकात (Img: Dynamite News)
New Delhi: पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच 21 दिनों कर भूख हड़ताल करने वाली नेहा बोरा और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने बुधवार सुबह ही छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के मामले को लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने इसके लिये सरकार को घेरते हुए कहा कि जब सरकार देश के युवाओं की ही नहीं सुन रही है तो औरों को क्यों सुनेगी।
छात्रों से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक लंबी कविता लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अखिलेश ने इस कविता में युवाओं और छात्रों के मुद्दे को उठाया और सरकार को घेरा। इसके साथ ही कविता में उन्होंने यह भी लिखा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर विपक्ष को सड़क पर उतरना ही होगा और यदि उनकी बात नहीं सुनी जायेगी तो छात्रों को मुखिया के दरवाजे पर जाना ही होगा।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर मिर्जापुर में भड़के सपा कार्यकर्ता, कई हिरासत में और कई नेताओं को किया नजरबंद
जब सरकार न सुनेगी बच्चों की आवाज़…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!जब बच्चों पे बेरहमी से होगा निर्मम वार…
तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!
मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा!जब सरेआम बच्चियों के फटेंगे लिबास…
तब विपक्ष को… pic.twitter.com/NFynoxAalU— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 22, 2026
माना जा रहा है कि कन्नौज से लोकसभा सांसद और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने छात्रों के इस प्रतिनिधिमंडल को हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
ये भी पढे़ं- Hamirpur: गले में जंजीर डालकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
कविता में अखिलेश यादव ने 24 पंक्तियों की कविता में लिखा “जब सरकार न सुनेगी बच्चों की आवाज़…, तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा! मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा! जब बच्चों पे बेरहमी से होगा निर्मम वार…तब विपक्ष को सड़कों पर आना ही होगा!मुखिया जी के दरवाज़े पर जाना ही होगा! ”
Location : New Delhi
Published : 22 July 2026, 5:29 PM IST