
नेताजी की जयंती पर भावुक हुए अखिलेश (IMG: Dynamite News)
Lucknow: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। पिता की यादों के साथ अखिलेश ने उनके राजनीतिक विचारों और जीवन से मिली उन सीखों का भी जिक्र किया, जो इंसानियत और रिश्तों की अहमियत समझाती हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने नेताजी को नमन करते हुए उनके विचारों, सिद्धांतों और जीवन से मिली सीख को याद किया। इस मौके पर अखिलेश ने समाजवादी विचारधारा के साथ मानवीय और व्यावहारिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प भी दोहराया। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की।
गोरखपुर में बच्चे की मौत पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हादसे से हम सब आहत, BJP पर बड़ा पलटवार
मुलायम सिंह यादव से मिली सीख का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से सबसे सरल और महत्वपूर्ण सबक यह सीखा कि किसी व्यक्ति के बुरे वक्त में उसका साथ जरूर देना चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति मदद की उम्मीद लेकर आपके पास आता है तो अपनी क्षमता के अनुसार उसकी सहायता करनी चाहिए।
आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 22, 2026
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में रिश्तों को लेकर भी एक अहम सीख साझा की। उन्होंने कहा कि हो सकता है कोई व्यक्ति किसी वजह या दबाव के चलते आपके खिलाफ हो गया हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा बुरा या खराब ही रहेगा। उन्होंने समझाया कि कई बार परिस्थितियां लोगों के बीच दूरी पैदा कर देती हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन और निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए कदम बढ़ाता है तो उसे सकारात्मक तरीके से स्वीकार करना चाहिए।
यूपी की सियासत में सपा का नया दांव: अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर कही बड़ी बात
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में नेताजी के विचारों को याद करने के साथ उन्हें जीवन में अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय-व्यावहारिक मूल्यों को और अधिक मजबूती से आत्मसात करने तथा जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से लागू करने का संकल्प दोहराते हैं। दरअसल, मुलायम सिंह यादव की राजनीति में सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के मुद्दे प्रमुख रहे।
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश यादव का यह संदेश सिर्फ पिता को याद करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें उनके जीवन से मिली सीख को आगे बढ़ाने की बात भी शामिल रही। उन्होंने मदद, इंसानियत, आपसी संबंधों और समाजवादी मूल्यों को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। अखिलेश के संदेश का सबसे अहम पहलू यह रहा कि किसी व्यक्ति से मतभेद होने के बावजूद उसके प्रति नफरत का भाव रखना जरूरी नहीं है। अगर कोई सच्चे मन से संबंध सुधारना चाहता है तो उसे मौका देना चाहिए।
Location : Lucknow
Published : 22 November 2026, 11:38 AM IST