हिंदी
Kolkata: सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख Mamata Banerjee से मुलाकात की। इस दौरान टीएमसी सांसद Abhishek Banerjee भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब विपक्षी INDIA गठबंधन के भीतर नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा और टीएमसी के बीच राजनीतिक तालमेल पर भी बातचीत हुई।
दरअसल, अखिलेश यादव पहले 5 मई को कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन उस समय ममता बनर्जी ने उन्हें आने से मना कर दिया था। इससे पहले जनवरी में भी अखिलेश कोलकाता पहुंचे थे, हालांकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने प्रचार से दूरी बनाए रखी थी।
राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं मान रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की साझा रणनीति और उत्तर प्रदेश में गैर-बीजेपी वोटों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
सपा और टीएमसी दोनों ही दल INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और हाल के चुनावी नतीजों के बाद विपक्षी राजनीति में नई सक्रियता दिखाई दे रही है। ऐसे में अखिलेश-ममता की यह मुलाकात आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति में नए संकेत दे सकती है।
Location : kolkata
Published : 7 May 2026, 4:09 PM IST