मैनपुरी में अखिलेश यादव ने BJP पर बोला बड़ा हमला! फोन टैपिंग से लेकर वोटर लिस्ट तक, कई मुद्दों पर खोली पोल

मैनपुरी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की फोन टैपिंग, राम मंदिर, पीडीए, आरक्षण, पेपर लीक और वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। डी-लिमिटेशन और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान। जानिए अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 November 2026, 8:17 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर आरोपों और पलटवार का दौर तेज हो गया है। मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर फोन टैपिंग, लोकतंत्र, आरक्षण और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी की फोन टैपिंग के सवाल पर उन्होंने रिकॉर्डिंग और जासूसी को लोकतंत्र के लिए गलत बताया, तो राम मंदिर के सवाल पर पीडीए को लेकर बीजेपी पर तंज कस दिया।

राहुल गांधी की फोन टैपिंग पर क्या बोले अखिलेश यादव?

मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब अखिलेश यादव से राहुल गांधी की फोन टैपिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज का जमाना ऐसा हो गया है, जहां कोई भी बिना रिकॉर्डिंग के नहीं चल रहा है। बीजेपी खुद लोगों से रील बनाने और उससे पैसा कमाने की बात कहती है। ऐसे में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना अब बेहद आसान हो गया है।

राम मंदिर के सवाल पर पीडीए को लेकर बीजेपी पर तंज

राम मंदिर जाने से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने सीधे जवाब देने के बजाय बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी पीडीए को लेकर हर दिन एक नया मतलब निकालती रहती है। अब पीडीए का नया फॉर्मूला निकाला जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पी से पेट में दर्द। इसके आगे वह कुछ नहीं कहना चाहेंगे।

मैनपुरी में ऑनर किलिंग: पिता पर 15 साल की बेटी को गोली मारने का आरोप, रातों-रात जलाया शव

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से नहीं पड़ेगा फर्क?

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन से समाजवादी पार्टी को नुकसान होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने दलित समाज के समर्थन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी आगरा में दलित समाज और पीडीए का बहुत बड़ा सम्मेलन करके आए हैं। अखिलेश ने कहा कि सम्मेलन में दमदार दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इन लोगों को चिंता है कि देश का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि संविधान रहेगा तभी सम्मान और आरक्षण भी सुरक्षित रहेगा।

सरकारी स्कूल बंद करने का भी उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने करीब 26 हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब इन जगहों पर ठेके खोलने की तैयारी है और इनमें वनस्पति का भी एक काउंटर होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सरकारी नौकरियां आम लोगों के भविष्य से जुड़ी हुई हैं। अगर सरकारी स्कूल बंद होंगे और युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, पिछड़े और दलित समाज को उठाना पड़ेगा।

मैनपुरी में अखिलेश यादव (IMG: Dynamite News)

डी-लिमिटेशन प्रस्ताव पर अखिलेश ने जताई आपत्ति

दिसंबर में शुरू होने वाले सत्र में डी-लिमिटेशन यानी निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव लाए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि जब इस प्रस्ताव के समर्थन में ही बहुत से लोग नहीं हैं तो इसे पास कैसे कराया जाएगा? अखिलेश ने कहा कि सरकार को आज के आंकड़ों और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एक बड़ी साजिश की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में वोटर लिस्ट को लेकर गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि जब मतदाता वोट डालने जाएगा तो आखिरी समय में वोटर लिस्ट में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मैनपुरी में छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर दबंगों ने मचाया तांडव; तीन सगे भाइयों के सिर फोड़े

योगी के डबल डोज पर अखिलेश का हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने डबल डोज वाले बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि डबल डोज का असर ऐसा हुआ कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कट गए। इस बयान के जरिए उन्होंने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार उन्होंने यह भी कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।

100 में 60 हमारा वाले बयान को बताया पुराना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 100 में 60 हमारा और 40 में बंटवारा वाले बयान पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बात अब पुरानी और घिसी-पिटी हो चुकी है। अब 95 प्रतिशत लोग एक तरफ हैं। इनमें पीड़ित और अपमानित लोग शामिल हैं। अखिलेश का इशारा साफ तौर पर पीडीए की राजनीति की तरफ था।

Location :  Mainpuri

Published :  15 November 2026, 8:17 PM IST