“विकास नहीं, सिर्फ जेब भरने का खेल” अखिलेश यादव का तीखा प्रहार; भाजपा का मॉडल देश को कहां ले जा रहा?

पार्किंग से लेकर एक्सप्रेसवे तक, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर एक साथ कई सवाल दाग दिए। सपा प्रमुख ने आखिर क्यों कहा कि बीजेपी का विकास मॉडल जनता के लिए नहीं, बल्कि 'जेबें भरने' के लिए काम कर रहा है?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 August 2026, 3:37 PM IST

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास मॉडल, पार्किंग व्यवस्था और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार का मॉडल जनता के हित में नहीं, बल्कि लोगों की जेबें भरने का काम कर रहा है।

पार्किंग के नाम पर जनता से वसूली का आरोप

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पार्किंग के नाम पर जनता से पैसे वसूलकर कमाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है।

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को जनता को राहत देने के बजाय उनसे विभिन्न माध्यमों से पैसा वसूलने की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।

Lucknow: 100 करोड़ की संपत्ति… और फिर भी फरार! अलीगंज अग्निकांड के आरोपी पर पुलिस का बड़ा दांव

बुंदेलखंड और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे और सड़क के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आईं।

उन्होंने सरकार से एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि बड़े-बड़े विकास कार्यों के दावों के साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

'सरकारी लूट का पैसा गरीबों तक पहुंचाएगी सपा'

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार में हो रही कथित लूट से जुड़े पैसे को बचाकर समाजवादी पार्टी गरीबों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य जनता के हितों की रक्षा करना और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

Lucknow Double Murder Case: जानें कौन है वो साहब? जिन्होंने बीवी और बहन की हत्या के लिए बैंक अफसर मानस को दिलवाया हथियार

भाजपा सरकार के मॉडल पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मॉडल केवल कुछ लोगों की जेबें भरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के विकास मॉडल पर सवाल खड़े करते हुए इसे आम जनता के हितों के विपरीत बताया।

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई इस प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रमुख ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और विकास परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा और भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

भाजपा सरकार की ओर से इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर भी राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

Location :  Lucknow

Published :  30 August 2026, 3:37 PM IST