Winter Superfood: सर्दियों में मूली क्यों कहलाती है नैचुरल सुपरफूड? जानिए सही तरीका, समय और मात्रा
सर्दियों में मूली को नैचुरल सुपरफूड माना जाता है। यह पाचन, इम्युनिटी और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। जानिए मूली खाने का सही तरीका, सही समय और कितनी मात्रा में सेवन करने से मिलेंगे पूरे फायदे और कैसे गलत समय पर खाने से हो सकता है नुकसान।
सर्दियों के मौसम में मूली को नैचुरल सुपरफूड कहा जाता है। यह न सिर्फ शरीर को एनर्जी और ताकत देती है, बल्कि पाचन तंत्र, इम्युनिटी और त्वचा की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। अक्सर लोग इसे सलाद या सूप के रूप में खाते हैं, लेकिन मूली का पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके, सही समय और सीमित मात्रा में खाया जाए। (Img Source: Google)
मूली में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को मजबूत बनाता है। यह कब्ज, गैस और पेट की भारीपन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही मूली में मौजूद विटामिन C सर्दियों में बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यही पोषक तत्व सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव में अहम भूमिका निभाता है। (Img Source: Google)
मूली में मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और नेचुरल तरीके से बॉडी को डिटॉक्स करते हैं। (Img Source: Google)
आयुर्वेद के अनुसार, कच्ची मूली शरीर में अंदरूनी गर्मी और ताकत बढ़ाती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। (Img Source: Google)
मूली का छिलका भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें अतिरिक्त फाइबर और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए मूली को अच्छी तरह धोकर छिलके सहित खाने से पाचन और एंटीऑक्सीडेंट्स के लाभ दोगुने हो जाते हैं। यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत देने में भी मदद करती है। (Img Source: Google)
मूली में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में जमा विषैले पदार्थों और अतिरिक्त फ्लूइड को बाहर निकालते हैं। आयुर्वेद में इसे कफ और बलगम कम करने वाली सब्जी माना गया है। यह इम्युनिटी को मजबूत बनाकर इंफेक्शन से बचाव करती है। साथ ही, यह लो-कैलोरी फूड है, जो वजन घटाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। (Img Source: Google)
दिन में मूली की अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है। ज्यादा खाने से गैस या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, 100 से 150 ग्राम मूली प्रतिदिन पर्याप्त मानी जाती है। (Img Source: Google)
रात में मूली खाने से बचना चाहिए। खासतौर पर जिन लोगों को थायरॉइड, एसिडिटी या पेट की समस्या है, उन्हें रात के समय मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। सही समय पर मूली खाने से यह शरीर को डिटॉक्स करती है, स्किन की सेहत सुधारती है और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करती है। (Img Source: Google)