हिंदी
हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। दवाओं के साथ-साथ सही खान-पान भी इसे कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद और डॉक्टर दोनों एक ऐसे देसी नाश्ते को असरदार मानते हैं, जो बीपी को प्राकृतिक रूप से संतुलित रखने में मदद करता है।


पोहा और उपमा: सब्जियों से भरपूर पोहा और कम तेल में बना उपमा हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बेहतर विकल्प हैं। ये कम सोडियम, ज्यादा फाइबर और जरूरी पोषक तत्व देते हैं। गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां मिलाने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ते हैं, बिना बीपी बढ़ाए। (Img- Internet)



डोसा, चिल्ला और बेसन चीला: ओट्स डोसा, मूंग दाल चिल्ला और बेसन चीला घुलनशील फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल घटाने और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करते हैं। हल्के मसाले और कम तेल का इस्तेमाल इन्हें और हेल्दी बनाता है। (Img- Internet)



स्प्राउट्स और दलिया: अंकुरित मूंग और दलिया ऐसा नाश्ता हैं जो लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। इनमें फाइबर, पोटैशियम और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो हार्ट पर दबाव कम करते हैं। बिना नमक या कम नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। (Img- Internet)



रागी और इडली: रागी और इडली जैसे फर्मेंटेड देसी नाश्ते पचने में आसान होते हैं। इनमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। कम नमक वाली चटनी या सांभर के साथ लिया गया ये नाश्ता हार्ट और बीपी दोनों के लिए फायदेमंद है। (Img- Internet)


