उत्तर प्रदेश में कोहरे का कोहराम, कई जिलों में ‘विजिबिलिटी जीरो’ जैसे हालात; शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 52 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जबकि कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 28 December 2025, 8:42 AM IST
1 / 5 उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर लगातार गहराता जा रहा है। कोहरा प्रदेश का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा और पूर्वी, पश्चिमी यूपी के साथ-साथ अवध क्षेत्र भी इसकी चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के 52 जिलों में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हालात ऐसे हैं कि सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम हो रही है, जिससे आम जनजीवन के साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा है। (Img: Google)
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 28 December 2025, 8:42 AM IST