गर्मी में राहत पाने के लिए घर पर बनाएं वर्जिन और वाटरमेलन मोजितो। नींबू, पुदीना, सोडा और तरबूज से तैयार ये ड्रिंक्स न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि शरीर को ठंडक और ताजगी भी देते हैं। आसान रेसिपी से होटल जैसा स्वाद घर पर ही पाएं।

गर्मी के मौसम में ठंडे और ताज़गी भरे ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में बाजार या होटल में मिलने वाले आकर्षक पेय लोगों को खूब पसंद आते हैं। लेकिन आप चाहें तो इन्हीं फाइव स्टार स्टाइल ड्रिंक्स को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं और मेहमानों को रिफ्रेशिंग अनुभव दे सकते हैं। (Img- Internet)
मोइतो एक ऐसा ड्रिंक है जो नींबू, पुदीना, सोडा और हल्के मसालों के मिश्रण से तैयार होता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि थकान और गर्मी को भी दूर करता है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। (Img- Internet)
वर्जिन मोजितो बनाने के लिए सबसे पहले एक नींबू को टुकड़ों में काट लें और कुछ नींबू स्लाइस गार्निश के लिए अलग रख दें। एक गिलास में नींबू के टुकड़े और 15–20 पुदीने की पत्तियां डालकर हल्का क्रश करें। (Img- Internet)
इसमें दो चम्मच चीनी, थोड़ा पेपरमिंट पाउडर, दो चुटकी काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद क्रश की हुई बर्फ और सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। ऊपर से नींबू और पुदीना से सजाकर ठंडा वर्जिन मोइतो तैयार है। (Img- Internet)
तरबूज वाला मोइतो और भी ज्यादा फ्रूटी और ताज़गी भरा होता है। इसके लिए गिलास में नींबू के टुकड़े, 8-10 पुदीने की पत्तियां, चीनी, काला नमक, पेपरमिंट पाउडर और बिना बीज वाला तरबूज डालें। अब सभी चीजों को हल्का क्रश करें ताकि रस निकल जाए। इसके बाद बर्फ और सोडा मिलाएं और ऊपर से तरबूज व नींबू से सजाएं। यह ड्रिंक गर्मी में तुरंत राहत देती है। (Img- Internet)
इन दोनों मोइतो ड्रिंक्स को बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी घर पर आसानी से मिल जाती है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप मेहमानों को होटल जैसा स्वाद घर पर ही दे सकते हैं। (Img- Internet)
No related posts found.