Sultanpur News (9)

हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य कराया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल ट्रक कौन सा था।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 October 2026, 11:03 AM IST
google-preferred

Published :  7 October 2026, 11:00 AM IST

Advertisement