Sultanpur News (1)

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन पेशेवर टेनिस बॉल क्रिकेटर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 October 2026, 2:34 PM IST
google-preferred

Published :  7 October 2026, 11:01 AM IST

Advertisement