हिंदी
समारोह में सी.के. पांडेय ने कहा कि हिंदी पखवाड़ा युवाओं को अपनी भाषा के प्रति जागरूक करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि हिंदी को अपनी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने और अपनी क्षमता के अनुसार उसे प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन को प्रेरणादायक आयोजन के लिए बधाई दी और हिंदी पखवाड़े के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की सफलता की कामना की।
Published : 12 September 2026, 3:43 PM IST