हिंदी
विश्वविद्यालय में एक सितंबर से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों और कर्मचारियों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें हिंदी निबंध लेखन, तकनीकी शब्दावली, वाद-विवाद, काव्य पाठ और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय का यह आयोजन हिंदी को केवल एक विषय या औपचारिक भाषा के बजाय शिक्षा और कार्यालयीन कामकाज की नियमित कार्यशैली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Published : 12 September 2026, 3:43 PM IST