मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नगरीय विकास विभाग में असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन 20 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

1. भर्ती का नोटिफिकेशन जारी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नगरीय विकास विभाग में असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 39 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी और स्थायी सेवा का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगी।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
असिस्टेंट टाउन प्लानर का काम शहरों और क्षेत्रों के विकास की योजना बनाना है। इसमें शहर के आंकड़ों का अध्ययन और विकास योजनाओं का निर्माण शामिल है। प्रशासन को सुझाव देना और विकास कार्यों के सही कार्यान्वयन की निगरानी करना भी इस पद की जिम्मेदारी में आता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास नगर नियोजन या संबंधित विषय में चार साल की ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। M.Plan, AITP परीक्षा पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यातायात और परिवहन में BE या ME डिग्री वाले उम्मीदवार योग्य नहीं हैं।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से 1,77,500 रुपये मासिक वेतन के साथ सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जिससे यह पद युवाओं के लिए आकर्षक बन जाता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
आवेदन MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जो 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये तय है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)