सब्जी या फल? आखिर क्या है कटहल का असली सच, जानें इसके पीछे का विज्ञान और बेमिसाल फायदे

कटहल को लोग अक्सर सब्जी समझते हैं, लेकिन विज्ञान के अनुसार यह एक फल है। विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कटहल को 'शाकाहारी मटन' भी कहा जाता है। जानिए इसके फायदे और कुछ बेहद दिलचस्प और रोचक फैक्ट्स।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 June 2026, 1:21 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"कटहल खाने में बेहद लाजवाब होता है। चाहे मसालेदार कटहल की सब्जी हो या लजीज कोफ्ता, इसका स्वाद हर किसी को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है। यदि इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो कई बार इसके आगे मटन और चिकन का स्वाद भी फीका लगने लगता है। यही वजह है कि जो लोग मांसाहार नहीं खाते, उनके लिए कटहल किसी 'नॉनवेज' से कम नहीं है। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप चाव से सब्जी समझकर खाते हैं, वह असल में सब्जी है या फल? इस बात को लेकर अक्सर लोग भ्रम में रहते हैं। अगर वानस्पतिक (Botanical) रूप और विज्ञान की मानें, तो कटहल मूल रूप से एक फल की श्रेणी में आता है। इसका वैज्ञानिक नाम 'आर्टोकार्पस हेटरोफिलस' है। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"कटहल के विशालकाय पेड़ों पर लगने वाला यह फल दुनिया का सबसे बड़ा फल माना जाता है, जिसका वजन 5 से लेकर 40 किलोग्राम तक हो सकता है। जब कटहल छोटा और कच्चा होता है, तो इसकी बनावट और स्वाद के कारण इसे सब्जी की तरह पकाया जाता है। वहीं, जब यह पूरी तरह बड़ा होकर पक जाता है, तो इसका स्वाद मीठा हो जाता है और इसे फल के रूप में खाया जाता है। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"इसी दोहरे उपयोग की वजह से लोग इसे समझने में अक्सर गलती कर बैठते हैं। कटहल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन ए, सी, बी6, ई के साथ-साथ पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कटहल के गूदे में लगभग 75% पानी और प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के साथ ही हाइड्रेटेड रखता है। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कटहल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं, पोटैशियम की मौजूदगी के कारण यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर दिल को स्वस्थ रखता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  19 June 2026, 1:21 PM IST

Advertisement