हिंदी
अगर आप अपने लिविंग रूम को किसी फाइव-स्टार होटल या लग्जरी रिसॉर्ट जैसी प्रीमियम वाइब देना चाहते हैं, तो मॉन्स्टेरा डेलिसियोसा (Monstera Deliciosa) एक परफेक्ट चॉइस है। इसकी पत्तियों में बने प्राकृतिक कट्स और कटी-फटी बनावट बेहद आकर्षक लगती है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। सोफे के पास या खाली कॉर्नर में रखा मॉन्स्टेरा पूरे स्पेस को एस्थेटिक और महंगा लुक देता है। इसके रखरखाव में भी ज्यादा झंझट नहीं होता, जिससे यह हर घर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है। (Img- Pinterest)
Published : 30 September 2026, 3:07 PM IST