मोदी सरकार के 12 साल में पहला बड़ा इस्तीफा: 2021 से 2026 तक संभाला शिक्षा मंत्री का पद, जानें उनका पूरा राजनीतिक सफर
नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने इस्तीफा दिया है। 2021 से 2026 तक देश के नौवें शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस फैसले से देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का यह इस्तीफा सरकार के लिए एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। (Img- Pinterest)
2 / 5
धर्मेंद्र प्रधान वर्ष 2021 से 2026 तक देश के नौवें शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। इससे पहले वे मोदी सरकार के विभिन्न कार्यकालों में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इस्पात मंत्रालय जैसे बेहद महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। (Img- Pinterest)
3 / 5
वर्ष 1969 में जन्मे धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में पल्ललहारा विधानसभा सीट से अपने चुनावी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2004 में वे देवगढ़ से चौदहवीं लोकसभा के सांसद चुने गए। (Img- Pinterest)
4 / 5
उत्कल विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में स्नातकोत्तर धर्मेंद्र प्रधान ने 1983 में एबीवीपी के जरिए छात्र राजनीति में कदम रखा था। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और बाद में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तथा अखिल भारतीय महासचिव जैसे अहम पदों पर रहे। (Img- Pinterest)
5 / 5
मार्च 2018 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए धर्मेंद्र प्रधान को भारतीय जनता पार्टी के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी रणनीतिकारों में गिना जाता है। छात्र जीवन से शुरू हुआ उनका यह लंबा राजनीतिक सफर अब एक नए मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है। (Img- Pinterest)