Amethi: आखिर 15 अगस्त से पहले अमेठी में क्यों जमा हुई हजारों की भीड़? सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा

अमेठी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में आयोजकों के अनुसार 20 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगों और देशभक्ति नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 August 2026, 12:38 PM IST
1 / 5 तिरंगा यात्रा अमेठी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने इसमें भाग लिया। लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

 

 

 

Location :  Amethi

Published :  14 August 2026, 12:31 PM IST