

इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के वार्षिक सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी संशोधित प्रारंभिक सूची में स्पष्ट किया गया है कि 27 सितंबर को विदेश मंत्री महासभा में भारत की ओर से संबोधित करेंगे।
PM मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका (फोटो सोर्स गूगल)
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र की आम बहस को संबोधित नहीं करेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 27 सितंबर को भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से आरंभ होगा। उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी। परंपरा के अनुसार सत्र की शुरुआत ब्राजील के वक्ता से होगी और उसके बाद अमेरिका का नंबर आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को अपना पहला संबोधन देंगे, जो व्हाइट हाउस में उनके दूसरे कार्यकाल का पहला संयुक्त राष्ट्र संबोधन होगा।
हाइलाइट्स
शुक्रवार को जारी महासभा की वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची के मुताबिक, भारत का प्रतिनिधित्व एक ‘मंत्री’ करेंगे। यह जिम्मेदारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर निभाएंगे। पहले जारी सूची में पीएम मोदी का संबोधन 26 सितंबर को तय था। इसी दिन इस्राइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष भी भाषण देंगे।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सितंबर का महीना हमेशा कूटनीति के लिहाज से सबसे व्यस्त माना जाता है। इस बार का सत्र इस्राइल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन संघर्ष की पृष्ठभूमि में हो रहा है। 80वें सत्र का विषय तय किया गया है— “एक साथ बेहतर: शांति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 वर्ष और उससे भी अधिक।”
सत्र की औपचारिक शुरुआत 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर विशेष बैठक से होगी। इसके अलावा महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उच्च-स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें बीजिंग 1995 के ऐतिहासिक सम्मेलन के बाद हुई प्रगति और चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी।
दिल्ली के लाल किला परिसर में करोड़ों की चोरी, जानिये क्या है पूरा मामला?
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 24 सितंबर को जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे, जहां सदस्य देश अपनी नई राष्ट्रीय जलवायु कार्य योजनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा कई अहम बैठकें होंगी।