
अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल (सोर्स इंटरनेट)
Jammu and Kashmir, Srinagar: अमरनाथ यात्रा के दौरान देश को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकियों के मंसूबों को सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत नेस्तनाबूद कर दिया। श्रीनगर के पास हुई इस मुठभेड़ में तीन खूंखार आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया। इनमें से एक पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
आतंकियों के शवों और उनके ठिकाने से भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद किए गए हैं, जो किसी बड़े आतंकी हमले की ओर इशारा करते हैं। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल:
यह 500 मीटर तक सटीक निशाना लगाने वाली खतरनाक राइफल है। इसकी खासियत यह है कि यह बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद सकती है। करीब से हमला करने के लिए यह आतंकियों का पसंदीदा हथियार है।
AK-47 राइफल:
यह वही हथियार है जिसका इस्तेमाल पहलगाम आतंकी हमले में भी हुआ था। एक मिनट में सैकड़ों राउंड फायरिंग की क्षमता रखने वाली इस राइफल की रेंज करीब 300 मीटर है।
17 राइफल ग्रेनेड:
ये ऐसे विस्फोटक हैं जिन्हें राइफल से फायर किया जाता है। ये भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े हमले के लिए इस्तेमाल होते हैं।
हैंड ग्रेनेड, चाकू, खंजर और सैटेलाइट फोन भी आतंकियों के पास से बरामद हुए हैं।
सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर ऑपरेशन महादेव शुरू किया गया। तेजी से की गई घेराबंदी और मुठभेड़ में सेना ने आतंकियों को ठिकाने लगाया। जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई, वह रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।
Haridwar News: मनसा देवी हादसे के बाद प्रशासन का तगड़ा एक्शन, सुरक्षा को लेकर उठाए कड़े नियम
सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल हो सकता है। हाशिम मूसा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और इस बार उसकी हरकत भारी पड़ी। हालांकि, इसकी डीएनए जांच और अन्य प्रक्रियाओं से पुष्टि की जाएगी।
Road Accident: महराजगंज में दर्दनाक हादसा, पिकअप और बाइक की भिड़त में महिला की हुई मौत, चालक घयाल
Location : Srinagar
Published : 28 July 2025, 9:04 PM IST
Topics : Amarnath Yatra attack plot Hashim Musa Operation Mahadev Srinagar Encounter srinagar state terrorists killed