Akhilesh Yadav: पूजा पाल पर सियासी तूफान! सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ तब आया जब समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर कर दिया गया। यह कदम तब उठाया गया जब पूजा पाल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। इसके बाद से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 August 2025, 6:11 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ तब आया जब समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर कर दिया गया। यह कदम तब उठाया गया जब पूजा पाल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। इसके बाद से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

'पीडीए' का मुद्दा अब चर्चा में है पूजा पाल के निष्कासन के बाद, यह मुद्दा 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकारों से जुड़ गया है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पीडीए समाज का लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह वर्ग एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए तैयार है।

पूजा पाल ने हाल ही में चुप्पी तोड़ते हुए सपा और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया है। उनका कहना है कि पार्टी में उनकी आवाज को दबाया जा रहा था। उन्होंने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाए और यह भी आरोप लगाया कि उनके निष्कासन के पीछे एक राजनीतिक साजिश है।

चिट्ठी विवाद में भाजपा का नाम, 'बंसल' का जिक्र

अखिलेश यादव ने पूजा पाल द्वारा लिखी गई चिट्ठियों पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये चिट्ठियां किसी और के इशारे पर लिखी गई हैं। इशारों-इशारों में उन्होंने डिप्टी सीएम और एक 'बंसल' नाम के शख्स पर आरोप लगाया कि यही इस पूरे विवाद के पीछे हैं।

गायत्री प्रजापति को लेकर भाजपा पर हमला

अखिलेश यादव ने गायत्री प्रजापति के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को प्रजापति परिवार के वोटों की जरूरत थी, तब उन्होंने केस खत्म करने का वादा किया, लेकिन बाद में धोखा दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान, गायत्री प्रजापति और रमाकांत यादव पर झूठे केस लगाए गए हैं।

भाजपा पर व्यंग्य, एस्ट्रोलॉजी और बुलडोजर का जिक्र

अखिलेश ने कहा कि भाजपा एस्ट्रोनॉमी की बजाय एस्ट्रोलॉजी पर भरोसा करती है। उन्होंने यह सवाल उठाया कि कानपुर के वकील अखिलेश दुबे पर कई आरोप होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि शायद उस पर 'ट्रम्प का टैरिफ' लग गया है, इसलिए बुलडोजर नहीं चल पा रहा।

प्रयागराज विकास कार्यों पर भी साधा निशाना

प्रयागराज के विकास पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में 30 हजार करोड़ रुपये खर्च हो गए, लेकिन असल में विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा। कुंभ के आयोजन को उन्होंने लूट का एक जरिया बताया और कहा कि अब तो उसका सामान भी हटा दिया गया है, जिससे जांच भी नहीं हो पाएगी।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 25 August 2025, 6:11 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.