India-Pakistan War: पंजाब में इमरजेंसी सर्विस का जायजा लिया, पठानकोट एयरबेस पर हमला नाकाम

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार की रात पाकिस्तान ने पंजाब के कई शहरों में ड्रोन से हमला किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 May 2025, 11:52 AM IST
google-preferred

पंजाब: ऑपरेशन सिदूर के बाद गुरुवार रात पंजाब के कई शहरों पर पाकिस्तान ने हमला किया। इस हमले का भारत ने सतर्कता से जवाब दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। पंजाब सरकार ने सांख्यिकीय सहायता प्राप्त करने के लिए सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जाब में देर रात हमले की कोशिशों के बाद मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आज मंत्री इमरजेंसी सर्विस को रिव्यू करेंगे। मंत्री अस्पताल, फायर स्टेशन,राशन की उपलब्धता और इमरजेंसी सर्विस का निरीक्षण करेंगे।

पंजाब सरकार एक्शन में दिखी

कैबिनेट मंत्री बॉर्डर से लगे जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद 10 मंत्री बॉर्डर क्षेत्रों के लिए रवना होंगे। मंत्री लालचंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर में और मंत्री लालजीत भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ तरनतारन पहुंचेंगे। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप मुंडियां फिरोजपुर देखेंगे। फाजिल्का की व्यवस्था मंत्री डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सोंध देखेंगे।

अमृतसर में बज रहे है खतरे के सायरन

अमृतसर में लगातार सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि घबराने की कोई बात नही है। हमारी सेना बॉर्डर पर पुरी तरह से तैनात है। पंजाब सरकार ने लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी है। पुलिस प्रशासन ने अनुरोध किया है कि लोग अपने घरों में खिड़कियों से दूर रहे और सुरक्षित रहें।

पठानकोट एयरबेस पर हमला नाकाम

पठानकोट एयरबेस पर सुबह 4.10 बजे ड्रोन से हमले हुए है। इसकी पुष्टी लोगों ने कि हा कि हमले के बहुत तेज आवाज आए थें।

चंडीगढ़ गुंज उठा एयर रेड वार्निंग सायरन से

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच चंडीगढ़ में एक बार फिर रेड वार्निंग सायरन बजने शुरु होल गए है। इसका मतलब है कि वायुसेना स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावन मिली है। इस मामले में पंजाब सरकार ने सभ को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इसी दौरान हमले के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई है और उन्होने लोगौं को बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पंजाब के डेरा ब्यास में 11 मई को होने वाला4 सत्संग रद्द

डेरा ब्यास राधा स्वामी सत्संग ब्याल की ओर से एक बड़ा फैसला लेते हुए एक मीटिंग की गई है। इस दौरान मीटिंग में एक अहम फैसला लिया गया है कि डेरा ब्यास में होने वाले 11 मई के सत्तसंग को रद्द कर दिया गया है। इस जानकारी को डेरा ब्यास के एक प्रवक्ता द्वारा शेयर किया गया

पंजाब के होशियारपुर में मिसाइल के टूकड़े मिले

पंजाब के होशियारपुर में मिसाइल का टूकड़ा मिला है। जिससे आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों में खौफ का मौहौल बन गया है।

अंबाला और पटियाला में अलर्ट जारी

अबाला में वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है और लोगों को घर में रहने की सलाह दी जाती है इसेक बाद पंजाब के पटियाला में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की तरफ से लोगों को घरों के अंदर रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने को कहा गया।

Location :  Punjab

Published :  9 May 2025, 11:52 AM IST

Advertisement

No related posts found.