BIG BREAKING: योगी आदित्यनाथ पहुंचे दिल्ली, थोड़ी देर में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। अब कुछ ही देर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 August 2026, 2:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM of Uttar Pradesh) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दिल्ली पहुंच चुके हैं। अब कुछ ही देर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चुनाव (Election) से जुड़े काफी अहम मुद्दों पर दोनों दिग्गज नेताओं के बीच में चर्चा होगी।

मेरठ में की फूलों की बारिश

दिल्ली से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ (Meerut) में पहुंचे। वहां पर योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की। इस दौरान मेरठ की सड़कों पर शिवभक्तों का सैलाब देखने को मिला।

दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

मेरठ में फूलों की बारिश करने के बाद योगी आदित्यनाथ सीधे दिल्ली पहुंचे। योगी आदित्यनाथ का काफिला यूपी सदन (UP Sadan) पहुंचा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बड़े विषयों पर वार्ता होनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2027) को लेकर भी चर्चा होगी।

Location :  New Delhi

Published :  8 August 2026, 2:22 PM IST

Related News

Advertisement