हिंदी
इटली की पहली महिला पीएम Giorgia Meloni और PM मोदी (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम में स्वागत कर चर्चा में आ गईं। यह मुलाकात पीएम मोदी के पांच देशों के दौरे के पांचवें और अंतिम चरण के दौरान हुई। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर कोलोसियम स्टैंड से पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें अपना दोस्त बताया। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स और कमेंट्स मिले।
जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 5 जनवरी, 1977 को रोम में हुआ था। उनकी परवरिश रोम के मिडिल क्लास इलाके गरबाटेला में हुई। एक साल की उम्र में उनके पिता परिवार छोड़कर चले गए, जिसके बाद उनकी मां ने जॉर्जिया और उनकी बहन को पाला। छोटी उम्र से ही उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी। इसके अलावा, उन्होंने नाइट क्लब में बार टेंडर का काम भी किया।
छोटी उम्र से ही जॉर्जिया ने राजनीति और इटेलियन नेशनल आइडेंटिटी में रुचि दिखाई। 15 साल की उम्र में वह इटेलियन सोशल मूवमेंट (MSI) में शामिल हो गईं, जो पोस्ट-फासिस्ट एसोसिएशन से जुड़ी एक राइट विंग पार्टी थी। 2006 में, 29 वर्ष की उम्र में वे सांसद बनीं और बर्लुस्कोनी की चौथी सरकार में युवा मामलों की मंत्री बनीं।
उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के बीच पीएम मोदी पंजाब और हिमाचल के दौरे पर, जानिये पूरा कार्यक्रम
साल 2012 में जॉर्जिया ने अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली बनाई और 2014 से पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। साल 2022 उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ जब वे इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2026 तक जॉर्जिया मेलोनी की वास्तविक नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, प्रधानमंत्री और लॉन्ग टर्म संसद सदस्य के रूप में उनकी सालाना आय लगभग 99,000 यूरो (लगभग 9.3 लाख रुपये) है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में सौ पदक होने पर बधाई दी, 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत
49 वर्ष की जॉर्जिया फिलहाल सिंगल हैं। अक्टूबर 2023 में उन्होंने अपने लंबे समय तक के साथी, टीवी जर्नलिस्ट एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से ब्रेकअप किया। यह ब्रेकअप उनके रिश्ते में आए विवादास्पद ऑफ-एयर क्लिप्स के कारण हुआ। मेलोनी अपनी बेटी जिनेवरा (जन्म 2016) की अकेले परवरिश कर रही हैं।
जॉर्जिया मेलोनी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में सिंपल लाइफस्टाइल अपनाती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों और फैमिली टाइम के बीच संतुलन बनाए रखती हैं। वे पारंपरिक इटैलियन कल्चर और फैमिली वैल्यूज की सख्त समर्थक हैं।
Location : New Delhi
Published : 20 May 2026, 12:47 PM IST