West Bengal Elections 2026: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग के बीच बवाल, TMC और BJP समर्थकों में झड़प

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान के दौरान हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। TMC और BJP के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 May 2026, 7:00 PM IST

West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पुनर्मतदान के दौरान भी हालात बिगड़ गए और सियासी जंग सड़क पर उतर आई। दक्षिण 24 परगना जिले में वोटिंग के बीच अचानक हिंसक झड़पें शुरू हो गई, जिससे चुनावी माहौल एक बार फिर तनाव और डर में बदल गया।

क्यों हुआ दोबारा मतदान?

West Bengal में विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के बाद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है। यह फैसला Election Commission of India ने कथित गड़बड़ियों और शिकायतों के आधार पर लिया है।

बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज: कौन बनेगा मंत्री? दिल्ली में अमित शाह संग CM सम्राट चौधरी ने की बैठक

टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प

सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शुरुआत में शांतिपूर्ण रही, लेकिन कुछ ही घंटों में हालात बिगड़ गए। टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प की खबरें सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फाल्टा क्षेत्र में तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग उठाई

महिलाओं ने आरोप लगाया कि All India Trinamool Congress के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। एक महिला ने बताया कि अगर विपक्षी दल जीतता है तो उनके घर जलाने और हिंसा करने की धमकी दी गई है। वहीं, एक अन्य महिला ने भी हमले की शिकायत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग उठाई है।

वाइब्रेंट विलेज श्याम काट में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

किन धाराओं के आधार पर हुआ चुनाव?

चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को इन बूथों पर निरस्त करते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58(2) के तहत पुनर्मतदान का आदेश दिया है। आयोग ने मतदाताओं को सूचना देने के लिए विशेष निर्देश भी जारी किए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सकें।

किसी ने किया स्वागत तो किसी ने उठाए सवाल

इस फैसले का Bharatiya Janata Party ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही और बूथों पर पुनर्मतदान की मांग भी उठाई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari ने कहा कि कई अन्य जगहों पर भी दोबारा वोटिंग होनी चाहिए थी। वहीं, भाजपा नेता Dilip Ghosh ने भी मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

Location :  West Bengal

Published :  2 May 2026, 7:00 PM IST