यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। गाजीपुर में ओस की बूंदें बर्फ जैसी जम गईं। मंगलवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा, प्रयागराज, बरेली और मुरादाबाद में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई है।

प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: उत्तर भारत में इस समय कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है, खासकर दिल्ली और यूपी राजस्थान में। 17 दिसंबर 2025 को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और ठंडा रहा, कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है।
भारतीय मौसम विभागके अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी था, जबकि दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे की चेतावनी। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। यात्रा करने वालों को सावधानी बरतें, क्योंकि विजिबिलिटी कम है। दक्षिण भारत (तमिलनाडु और केरल) में कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी है।
UP Weather Update: सर्द पछुआ हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, घना कोहरा बना मुसीबत
यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। गाजीपुर में ओस की बूंदें बर्फ जैसी जम गईं। मंगलवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा, प्रयागराज, बरेली और मुरादाबाद में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई है। सड़कों पर 10 मीटर तक देखना मुश्किल है।
राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में छाए घने कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाई अड्डे पर विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 131 उड़ानें रद करनी पड़ीं और करीब 400 उड़ाने विलंबित रहीं।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में लिपटी कोहरे की चादर, जाने मौसम का ताजा अपडेट
कम दृश्यता के कारण दूसरे शहरों से आ रही 15 से अधिक उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे नजदीकी शहरों के लिए डायवर्ट किया गया। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह आइजीआइ एयरपोर्ट के रनवे पर ²श्यता 50 मीटर रही।
राजधानी में मौसम में बदलाव साफ तौर पर दिख रहा है। कभी ठंडक बढ़ जाती है तो कभी मौसम गर्म हो रहा है। दिसंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार से इसमें गिरावट आना शुरू हो जाएगी। हालांकि बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी।
IMD के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। 12 से 14 दिसंबर तक आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री तक बना रहेगा। 15 और 16 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा।