Weather Update: दिल्ली-NCR में हल्की ठंड की शुरुआत, जानें कितना रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है, ठंडी हवाओं ने राजधानी को छू लिया है। 9 अक्टूबर से रात का तापमान 22°C से नीचे पहुंचा, जबकि दिन में हल्की गर्मी बनी रहेगी। प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 9 October 2025, 7:44 AM IST

New Delhi: दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी में हल्की सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रात का तापमान अब 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने लगा है, जिससे शाम ढलते ही ठंडी का एहसास होने लगेगा।

पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाएं

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों, खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, में तापमान तेजी से गिर रहा है। इन ठंडी हवाओं का असर अब दिल्ली तक पहुंचने लगा है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह ठंडी हवाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगी और इस दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रात और सुबह का तापमान धीरे-धीरे गिरने की संभावना है।

दिल्ली में ठंडी हवाएं

दिन में गर्मी

हालांकि दिन में सर्दी का असर फिलहाल नहीं दिखाई दे रहा है। 9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 14 अक्टूबर तक दिन का तापमान थोड़ा बढ़कर 35 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे रातें ठंडी हो सकती हैं।

Weather Update: दिल्ली में रातभर बारिश के बाद ठंड में हुई बढ़ोतरी, जानें अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बारिश से राहत

दिल्ली-एनसीआर में 9 से 14 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा में नमी की मात्रा कम होगी, जिससे सर्दी का असर धीरे-धीरे महसूस होने लगेगा। हालांकि, दिल्ली में अचानक ठंडी का अहसास नहीं होगा, क्योंकि तापमान में गिरावट धीरे-धीरे होगी।

Weather Update: दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से आई ठंडक, मौसम हुआ सुहावना, जानें कितना रहेगा आज का तापमान

दिल्ली की हवा का गुणवत्ता स्तर

जहां तापमान में गिरावट का असर दिख रहा है, वहीं दिल्ली की हवा का गुणवत्ता स्तर भी खराब होता जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 137 है, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है। हालांकि, यह स्तर फिलहाल चिंता का कारण नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 9 October 2025, 7:44 AM IST