पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हो रही है जिसके कारण दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मध्य भारत को भी लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में कड़ाके की ठंड
New Delhi: दिल्ली एनसीआर में मौसम के मिजाज से फिलहाल राहत नहीं होगी क्योंकि पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में हो रही बारिश के बाद उन इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है
आईएमडी के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती हवा के तेज झोंके के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिणी हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान के ऊपर भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है।
5-7 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे हैं। यह स्थिति इस हफ्ते बनी रह सकती है।
Union Budget 2026: रेल यात्रियों की सुरक्षा पर देखिये क्या बोले रेल मंत्री?
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में सोमवार को बारिश की चेतावनी जारी है। इतना ही नहीं,कासगंज, मैनपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, मथुरा, शामली, इटावा, जालौन, अमरोहा, झांसी, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनौर, आगरा, औरैया, एटा, बदायूं, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर और संभल में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
कश्मीर घाटी में तीन दिन की मामूली राहत के बाद रविवार को सुबह श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमपात भी हुआ। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई और अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को रात में कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा जिलों में चोटियों बर्फबारी हुई। शिमला, कुल्लू, लाहौल, कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना और हमीरपुर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। सोलन में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे हैं। यह स्थिति इस हफ्ते बनी रह सकती है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, उधमपुर, मीरपुर, राजौरी, कठुआ, किश्तवाड़ जिले शामिल हैं। IMD के अनुसार आज श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस में रह सकता है।
वहीं बिहार में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 फरवरी तक बिहार में आंधी-बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में आज शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।