हिंदी
जन्माष्टमी पर बदला दिल्ली-NCR का मौसम (IMG: Dynamite News)
New Delhi: जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई। नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में धूप निकलने पर उमस बढ़ सकती है और लोगों को फिर से चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है। तापमान की बात करें तो शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यानी बारिश के बावजूद गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Delhi Weather: सितंबर की शुरुआत में बदलेगा दिल्ली का मौसम, बारिश से पहले IMD ने दिया बड़ा संकेत
शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। सुबह हुई बारिश के कारण दिल्ली-NCR के लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। हालांकि, बारिश थमने के बाद उमस बढ़ने से परेशानी दोबारा बढ़ सकती है।
बारिश के बीच दिल्ली की हवा फिलहाल संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 74 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच रही। फिलहाल वायु गुणवत्ता में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
Location : New Delhi
Published : 4 September 2026, 3:36 PM IST