केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कांग्रेस, गांधी परिवार और राहुल पर तीखा हमला, जानिये पोस्टर ब्वॉय के साथ और क्या-क्या कहा

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर चीन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की पैरवी की थी, जबकि भारत को यह स्थान मिलना चाहिए था।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 25 February 2026, 4:24 PM IST

New Delhi: नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने हर बार देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित से समझौता किया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर ब्वॉय हैं। राहुल हमेशा देश विरोधी बयान देते रहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और कांग्रेस में 1954 में संयुक्त राष्ट्र संघ को पत्र लिखकर चीन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की पैरवी की थी, जबकि तब भारत को यह स्थान मिलना चाहिए था।

यूएन सिक्योरिटी काउंसिल पर उठाए सवाल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति है और उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने देशहित से समझौता करते हुए चीन के पक्ष में रुख अपनाया।

राहुल गांधी पर सीधा हमला

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को “नकारात्मक राजनीति का पोस्टर ब्वॉय” बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश विरोधी बयान देते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

पंचशील और अक्साई चिन का मुद्दा

मंत्री ने यह भी कहा कि गांधी परिवार ने पंचशील समझौते के नाम पर चीन के साथ ऐसे समझौते किए, जिनसे देश की सुरक्षा प्रभावित हुई। उन्होंने अक्साई चिन का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राष्ट्रीय हितों की अनदेखी की गई।

भाजपा मुख्यालय में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान पीयूष गोयल ने #CompromisedCongress का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर देश की सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 February 2026, 4:24 PM IST