हिंदी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Tamil Nadu: भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को वोटिंग और चार मई रिजल्ट आएंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु का 10 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में मतदाता सूची के सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का व्यापक आकलन पूरा कर लिया है। चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
Election Commission PC Live: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होगा#Electioncommission #AssemblyElection #GyaneshKumar @ECISVEEP pic.twitter.com/AfcRViVsCB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 15, 2026
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के हालिया दौरों के दौरान इन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने इन सभी पांच चुनाव वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया गया। आयोग ने विशेष रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। साथ ही, युवा मतदाताओं, पहली बार वोट डालने वालों और स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के आइकनों से भी बातचीत की, जो मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय हैं।
Location : Tamil Nadu
Published : 15 March 2026, 4:47 PM IST